Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 16 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1100 अंकों से अधिक की उछाल देखने को मिली, जिससे एक बार फिर यह भी 83,500 के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी बढ़कर 25,600 के पार पहुंच गया। बैकिंग शेयरों में खरीदारी और मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत मिली। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक तेजी रियल्टी, ऑटो और बैकिंग शेयरों में देखने को मिली।
