Share Market Recovers: भारतीय शेयर बाजारों में आज 12 जनवरी को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बाजार खुलते ही लुढ़क गए, लेकिन दोपहर बाद अचानक तस्वीर पूरी तरह बदल गई। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 1000 अंकों की जोरदार छलांग लगाकर हरे निशान में लौट आया। शेयर बाजार की इस अचानक वापसी के पीछे भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें और वैल्यू बाइंग को दो बड़े कारण माना जा रहा है।
