Get App

Share Market: शेयर बाजार ने हिंडनबर्ग के दावों को किया दरकिनार; निवेशकों को ₹41,000 करोड़ का मामूली नुकसान

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 12 अगस्त को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। हिंडनबर्ग रिसर्च के नए दावों के चलते बाजार में कुछ समय के लिए गिरावट आई, लेकिन बाद में इसने लगभग सभी नुकसान की भरपाई कर ली। सेंसेक्स 57 अंक फिसलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 20,350 के नीचे बंद हुआ। दिन भर में बीएसई के निवेशकों को कुल करीब 41,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ

Vikrant singhअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 9:00 PM
Share Market: शेयर बाजार ने हिंडनबर्ग के दावों को किया दरकिनार; निवेशकों को ₹41,000 करोड़ का मामूली नुकसान
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 449.80 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 12 अगस्त को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। हिंडनबर्ग रिसर्च के नए दावों के चलते बाजार में कुछ समय के लिए गिरावट आई, लेकिन बाद में इसने लगभग सभी नुकसान की भरपाई कर ली। सेंसेक्स 57 अंक फिसलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 20,350 के नीचे बंद हुआ। दिन भर में बीएसई के निवेशकों को कुल करीब 41,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। हालांकि मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। जबकि इंडिया VIX में करीब 4% की उछाल आई। पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और ऑटो शेयरों में गिरावट देखी गई। दूसरी ओर रियल्टी, मेटल, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी आई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 56.98 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 79,648.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 20.50 अंक या 0.08 फीसदी फिसलकर 24,347.00 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹41,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 12 अगस्त को घटकर 449.80 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 अगस्त को 450.21 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 41,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 41,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें