Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 236 अंक लुढ़का; निवेशकों के ₹2.39 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 12 दिसंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 200 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 24,550 के नीचे आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.39 लाख करोड़ रुपये डूब गई। ब्रॉडर मार्केट में भी पिछले 13 दिनों से चली आ रही तेजी थम गई। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर घटकर 458.07 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 12 दिसंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 200 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 24,550 के नीचे आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.39 लाख करोड़ रुपये डूब गई। ब्रॉडर मार्केट में भी पिछले 13 दिनों से चली आ रही तेजी थम गई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.56 फीसदी, तो स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ। दलाल स्ट्रीट की निगाहें अब महंगाई के आंकड़ों पर टिकी है, जिसे भारत सरकार गुरुवार देर शाम जारी करने वाली है। आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 236.18 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 81,289.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 102.95 अंक या 0.42 फीसदी टूटकर 24,538.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹2.39 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 12 दिसंबर को घटकर 458.07 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 11 दिसंबर को 460.46 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.39 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.39 लाख रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 1.56 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंफोसिस (Infosys) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 0.9 फीसदी से लेकर 1.29 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी (NTPC) का शेयर 2.76 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL), टाटा मोटर्स (Tata Motors), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 1.26 फीसदी से 2.42% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex115

2,508 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,105 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,491 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,508 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 106 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 259 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 22 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex115f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- अब Elcid नहीं रहा देश का सबसे महंगा शेयर, इस कंपनी ने पहले ही दिन तोड़ा रिकॉर्ड, ₹10.45 लाख पर पहुंचा भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।