Sensex-Nifty पर लगाएं दांव या शेयरों में! बॉटम में यहां दिख रहा एक्सपर्ट को मौका, करेक्शन के बाद दो सेक्टर्स दिख रहे शानदार

Share Market Strategy: ईरान-अमेरिका के बीच जंग के चलते दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हाहाकार मचा है। घरेलू मार्केट में अधिकतर स्टॉक्स में बड़ा करेक्शन तो आ ही चुका है, निफ्टी भी फिलहाल अपने रिकॉर्ड हाई से 13% से अधिक नीचे है। ऐसे में इंडेक्स लेवल पर दांव लगाना सही है या स्टॉक्स में निचले स्तर पर खरीदारी करना सही रहेगा, जानिए क्या कहना है एक्सपर्ट का

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
मौजूदा परिस्थितियों में पैसे लगाने को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि इंडेक्स की बजाय स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए। (File Photo- Pexels)

Share Market Strategy: अगर आपके पास कैश पड़ा और काफी नीचे आ चुके मार्केट में अब मौका देखते हुए एंट्री की सोच रहे हैं तो थोड़ा संभलकर। मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में असित सी मेहता इंवेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स के प्रमुख (इंस्टीट्यूशनल रिसर्च) सिद्धार्थ भामरे का कहना है कि इंडेक्स लेवल पर फिलहाल “बॉटम फिशिंग” यानी निचले स्तर पर भारी खरीदारी से बचना चाहिए, लेकिन कुछ खास सेक्टर में पैसे लगा सकते हैं। उनका मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में गैस डिस्ट्रीब्यूशन और इंफ्रा कंपनियो में पैसे लगाने का शानदार मौका है। सिद्धार्थ के मुताबिक पश्चिमी एशिया में माहौल शांत होने पर इन सेक्टर्स में कम ही समय में रेवेन्यू अपने शुरुआती लेवल पर आ जाएगी।

Iran-US War कब तक और मार्केट पर कितना असर?

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई को लेकर सिद्धार्थ का कहना है कि इसके जल्द थमने के आसार फिलहाल तो नहीं दिख रहे हैं लेकिन इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इस युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही पर असर पड़ा है और अगर अप्रैल में भी ऐसी स्थिति बनी रहती है तो सिद्धार्थ का मानना है कि कच्चे तेल के भाव ऊपर बने रहे सकते हैं।


इस उथल-पुथल के चलते सिद्धार्थ का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 में कमाई के अनुमानों में कटौती हो सकती है लेकिन कितनी होगी, यह इस पर निर्भर करेगा कि तेल की कीमतें कब प्रति बैरल $75 से नीचे आती हैं। एनर्जी की कमी से मैन्युफैक्चरिंग और कंजंप्शन पर असर पड़ेगा जिससे सर्विस सेक्टर को भी झटका लग सकता है।

मार्केट की मौजूदा गिरावट के बाद क्या वैल्यूएशन छह महीने पहले की तुलना में अब अधिक आकर्षक हो गया है, इस सवाल को लेकर सिद्धार्थ का कहना है कि जवाब युद्ध कितने समय तक चलेगा, इस पर निर्भर है। सिद्धार्थ का कहना है कि अगर लड़ाई जल्द खत्म हो जाती है और तेल सप्लाई सामान्य हो जाती है तो मौजूदा गिरावट ने इस साल के शुरुआत की तुलना में अभी वैल्यूएशन को आकर्षक बना दिया है।

मार्केट में कहां लगाएं पैसे?

मौजूदा परिस्थितियों में पैसे लगाने को लेकर सिद्धार्थ का कहना है कि इंडेक्स की बजाय स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए। जंग के चलते गैस डिस्ट्रीब्यूशन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में तेज गिरावट आई और अब इनमें निवेश का सुनहरा मौका है। सिद्धार्थ के मुताबिक लड़ाई को आज नहीं तो कल खत्म होना है और इसके खत्म होते ही यह बहुत ही कम समय में रेवेन्यू के पहले के लेवल पर पहुंच जाएगा। हालांकि लड़ाई जारी रहने का रिस्क भी बना हुआ है।

Stock in Focus: NHAI से इस कंपनी को मिला ₹1734 करोड़ का काम, अब शेयरों में तेज हलचल की गुंजाइश, आपके पास है?

HDFC Mutual Fund  का बड़ा फैसला, अब Gold ETF का पूरा पैसा फिजिकल गोल्ड में जरूरी नहीं, ये हुए बदलाव

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।