Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 20 मई को लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स करीब 900 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 24,700 के नीचे बंद हुआ। चौतरफा बिकवाली के बीच निफ्टी के 13 सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 5.35 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सबसे अधिक गिरावट ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयरों में देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में लगातार 6 दिनों की बढ़त के बाद आज मुनाफावसूली देखने को मिली।
