Share Market: छोटे और मझोले शेयरों ने कराई शानदार कमाई, एक झटके में ₹3 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 9 अक्टूबर को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में जोरदार तेजी रही। मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 462.47 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 9 अक्टूबर को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक जैसे बड़े शेयरों में 1% से अधिक की गिरावट के चलते आखिरी घंटे में दोनों इंडेक्स लाल निशान में लुढ़क गए। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले से लगभग पूरे दिन बाजार में तेजी रही। RBI ने रेपो रेट को स्थिर रखते हुए आगे दरों में कटौती का संकेत दिया है। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में जोरदार तेजी रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। हालांकि दूसरी ओर FMCG और एनर्जी शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 167.71 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 81,467.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 31.20 अंक या 0.12 फीसदी नीचे आकर 24,981.95 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.97 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 9 अक्टूबर को बढ़कर 462.47 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 8 अक्टूबर को 459.50 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.97 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.97 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 17 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 2.15 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर 1.57 फीसदी से लेकर 1.92 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 13 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें आईटीसी (ITC) का शेयर 3.08 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं नेस्ले इंडिया (Nestle India), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 1.13 फीसदी से 2.21% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex74

2,716 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,049 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,716 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,237 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 96 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 184 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 32 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex74f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- चीन के स्टॉक मार्केट्स में बड़ी गिरावट, आखिर क्यों नहीं टिक पाई तेजी और आगे क्या हैं आसार?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।