Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 9 अक्टूबर को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक जैसे बड़े शेयरों में 1% से अधिक की गिरावट के चलते आखिरी घंटे में दोनों इंडेक्स लाल निशान में लुढ़क गए। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले से लगभग पूरे दिन बाजार में तेजी रही। RBI ने रेपो रेट को स्थिर रखते हुए आगे दरों में कटौती का संकेत दिया है। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में जोरदार तेजी रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। हालांकि दूसरी ओर FMCG और एनर्जी शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
