Share Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 13 मार्च को भी गिरावट जारी रही। बीएसई सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 74,000 के नीचे पहुंच गया। यहां लगातार 5वां दिन है, जब सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी भी 22,400 के स्तर को बचा पाने में नाकाम रहा। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 1.77 लाख करोड़ रुपये डूब गए। ब्रॉडर मार्केट में भी यही स्थिति रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.77 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.62 फीसदी टूटकर लाल निशान में बंद हुए। बैंकिग और पावर को छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयरों में देखने को मिली।
