Sensex लुढ़का, लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में तूफानी तेजी, निवेशकों ने ₹1.83 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 3 अप्रैल को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में जमकर खरीदारी रही। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की आज दिन भर में करीब 1.83 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई

अपडेटेड Apr 03, 2024 पर 4:06 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 397.41 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 3 अप्रैल को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में जमकर खरीदारी रही। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की आज दिन भर में करीब 1.83 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो यूटिलिटी, पावर और आईटी शेयरों में अच्छी तेजी दिखी। वहीं रियल्टी, कंज्यूमर डयूरेबल्स और FMCG शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 27.09 अंक या 0.037% की गिरावट के साथ 73,876.82 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 18.65 अंक या 0.083% फिसलकर 22,434.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.83 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 अप्रैल को बढ़कर 397.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 2 अप्रैल को 395.58 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.94 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक 2.20% की तेजी रही। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.32% से लेकर 1.81 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 16 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर 2.62 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), टाइटन (Titan) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयर क्रमश: 0.98% और 1.40% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,840 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,965 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,802 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,053 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 110 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 194 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 17 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Hot Stocks: जिंदल सॉ सहित इन 3 शेयरों पर लगाए दांव, बस कुछ हफ्तों में मिल सकता है 11% तक रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।