Get App

Sensex लुढ़का, लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में तूफानी तेजी, निवेशकों ने ₹1.83 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 3 अप्रैल को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में जमकर खरीदारी रही। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की आज दिन भर में करीब 1.83 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई

Vikrant singhअपडेटेड Apr 03, 2024 पर 4:06 PM
Sensex लुढ़का, लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में तूफानी तेजी, निवेशकों ने ₹1.83 लाख करोड़ कमाए
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 397.41 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 3 अप्रैल को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में जमकर खरीदारी रही। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की आज दिन भर में करीब 1.83 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो यूटिलिटी, पावर और आईटी शेयरों में अच्छी तेजी दिखी। वहीं रियल्टी, कंज्यूमर डयूरेबल्स और FMCG शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 27.09 अंक या 0.037% की गिरावट के साथ 73,876.82 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 18.65 अंक या 0.083% फिसलकर 22,434.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.83 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 अप्रैल को बढ़कर 397.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 2 अप्रैल को 395.58 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.94 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें