Get App

Share Market Today: निफ्टी फिर पहुंचा 25000 के पार, निवेशकों की एक दिन में ₹3 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 26 मई को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 455 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 25,000 के पार पहुंच गया। आईटी और मेटल शेयरों में आज जोरदार खरीदारी दिखी। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ

Vikrant singhअपडेटेड May 26, 2025 पर 4:29 PM
Share Market Today: निफ्टी फिर पहुंचा 25000 के पार, निवेशकों की एक दिन में ₹3 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 444.81 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 26 मई को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 455 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 25,000 के पार पहुंच गया। आईटी और मेटल शेयरों में आज जोरदार खरीदारी दिखी। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन पर टैरिफ लगाने की समयसीमा बढ़ा दी, जिससे आज ग्लोबल मार्केट्स में सेंटीमेंट बेहतर हुआ। इसके अलावा भारत की दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने और RBI के रिकॉर्ड डिविडेंड पेमेंटस से शेयर बाजार का मूड आज बेहतर रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.56 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.48 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 455.38 अंक या 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 82,176.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 148 अंक या 0.60 फीसदी बढ़कर 25,001.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.85 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 26 मई को बढ़कर 444.81 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 23 मई को 441.96 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.85 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें