Get App

Share Market: शेयर बाजार ने किया मालामाल, निवेशकों की एक दिन में ₹8 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति, सेंसेक्स 740 अंक ऊपर

Share Market Today: कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने आज 5 मार्च शानदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 फीसदी से अधिक बढ़कर बंद हुए। इसके साथ ही सेंसेक्स में पिछले 3 दिनों से जारी गिरावट आज थम गई। वहीं निफ्टी 10 दिनों के बाद आज हरे निशान में बंद हुआ। शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 8 लाख करोड़ का इजाफा हुआ

Vikrant singhअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 6:14 PM
Share Market: शेयर बाजार ने किया मालामाल, निवेशकों की एक दिन में ₹8 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति, सेंसेक्स 740 अंक ऊपर
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 393.01 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने आज 5 मार्च शानदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 फीसदी से अधिक बढ़कर बंद हुए। इसके साथ ही सेंसेक्स में पिछले 3 दिनों से जारी गिरावट आज थम गई। वहीं निफ्टी 10 दिनों के बाद आज हरे निशान में बंद हुआ। छोटे और मझोले शेयरों में तो और भी तेज रिकवरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2.66 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.80 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 8 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज हरे निशान में बंद हुए। आईटी, मेटल, पावर और यूटिलिटी इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 740.30 अंक या 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 73,730.23 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 254.65 अंक या 1.15 फीसदी बढ़कर 22,337.30 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹7.94 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 5 मार्च को बढ़कर 393.01 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 4 मार्च को 385.07 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 96,000 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें