Share Market: शेयर बाजार में आज ₹5 लाख करोड़ का घाटा, सेंसेक्स लगातार तीसरे हफ्ते लाल निशान में हुआ बंद

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 24 जनवरी को सप्ताह का अंत गिरावट के साथ किया। यह लगातार तीसरा हफ्ता है, जब सेंसेक्स और निफ्टी के साथ गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स आज 330 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,100 के नीचे चला गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गई

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 419.61 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 24 जनवरी को सप्ताह का अंत गिरावट के साथ किया। यह लगातार तीसरा हफ्ता है, जब सेंसेक्स और निफ्टी के साथ गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स आज 330 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,100 के नीचे चला गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गई। ब्रॉडर मार्केट में तो और भी बुरा हाल रहा। बीएसई मिडकैप इंजेक्स 1.60 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.23 फीसदी का गोता लगाकर बंद हुए। FMCG को छोड़कर BSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 329.92 अंक या 0.43 फीसदी गिरकर 76,190.46 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 113.15 अंक या 0.49 फीसदी की लुढ़ककर 23,092.20 के स्तर पर बंद हुआ। इस पूरे कारोबारी हफ्ते, यानी 20 से 24 जनवरी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की गिरावट आई। वहीं मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स इस दौरान 4 फीसदी टूट गए।

निवेशकों के ₹5.02 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 जनवरी को घटकर 419.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 23 जनवरी को 424.63 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.02 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.02 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में 1.98 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), नेस्ले इंडिया (Nestle India), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर 0.58 फीसदी से लेकर 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 2.94 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं जोमैटो (Zomato), टाटा मोटर्स (Tata Motors), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 1.42 फीसदी से 2.75% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

SENSEX144F

2,902 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,059 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,038 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,902 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 119 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 79 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 162 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex144

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Suzlon Energy Stocks: सुजलॉन एनर्जी को लेकर आई बड़ी खबर, टोरेंट पावर से 486 MW का मिला पांचवा ऑर्डर

Moneycontrol Hindi News

Moneycontrol Hindi News

First Published: Jan 24, 2025 4:19 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।