Get App

Share Market: शेयर बाजार में आज ₹5 लाख करोड़ का घाटा, सेंसेक्स लगातार तीसरे हफ्ते लाल निशान में हुआ बंद

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 24 जनवरी को सप्ताह का अंत गिरावट के साथ किया। यह लगातार तीसरा हफ्ता है, जब सेंसेक्स और निफ्टी के साथ गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स आज 330 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,100 के नीचे चला गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गई

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 24, 2025 पर 4:22 PM
Share Market: शेयर बाजार में आज ₹5 लाख करोड़ का घाटा, सेंसेक्स लगातार तीसरे हफ्ते लाल निशान में हुआ बंद
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 419.61 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 24 जनवरी को सप्ताह का अंत गिरावट के साथ किया। यह लगातार तीसरा हफ्ता है, जब सेंसेक्स और निफ्टी के साथ गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स आज 330 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,100 के नीचे चला गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गई। ब्रॉडर मार्केट में तो और भी बुरा हाल रहा। बीएसई मिडकैप इंजेक्स 1.60 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.23 फीसदी का गोता लगाकर बंद हुए। FMCG को छोड़कर BSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 329.92 अंक या 0.43 फीसदी गिरकर 76,190.46 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 113.15 अंक या 0.49 फीसदी की लुढ़ककर 23,092.20 के स्तर पर बंद हुआ। इस पूरे कारोबारी हफ्ते, यानी 20 से 24 जनवरी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की गिरावट आई। वहीं मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स इस दौरान 4 फीसदी टूट गए।

निवेशकों के ₹5.02 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 जनवरी को घटकर 419.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 23 जनवरी को 424.63 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.02 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.02 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें