Get App

शेयर बाजार में गिरावट! 274 स्टॉक्स ने छुआ अपना नया निचला स्तर, एक दिन में ₹1.41 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बुधवार 12 मार्च को लगऊग मामूली गिरावट के साथ सपाट बंद हुए। अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी अनिश्चतता और कई अहम आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाये रखने को तरजीह दी। सेंसेक्स 72 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी खुद को 22,450 के ऊपर बनाए रखने में सफल रहा

Vikrant singhअपडेटेड Mar 12, 2025 पर 4:48 PM
शेयर बाजार में गिरावट! 274 स्टॉक्स ने छुआ अपना नया निचला स्तर, एक दिन में ₹1.41 लाख करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 392.84 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बुधवार 12 मार्च को लगऊग मामूली गिरावट के साथ सपाट बंद हुए। अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी अनिश्चतता और कई अहम आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाये रखने को तरजीह दी। सेंसेक्स 72 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी खुद को 22,450 के ऊपर बनाए रखने में सफल रहा। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में गिरावट तेज रही। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप दोनों इंडेक्स आधा फीसदी से अधिक टूट गए। इसके चलते शेयर बाजार में निवेशकों के आज करीब 1.41 करोड़ रुपये डूब गए। सबसे अधिक गिरावट आईटी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर निफ्टी बैंक में आज 2 दिनों के बाद तेजी का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 72.56 अंक या 0.098 फीसदी की गिरावट के साथ 74,029.76 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 27.40 अंक या 0.12 फीसदी फिसलकर 22,470.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹1.41 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 12 मार्च को घटकर 392.84 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 11 मार्च को 394.25 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.41 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.41 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें