Stock Markets: एक दिन में ढाई लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स 400 अंक टूटा, शेयर बाजार में इस कारण लौटी गिरावट

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 9 अप्रैल को तेज गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स लगभग 400 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 22,400 के नीचे चला गया। आईटी, मेटल, फार्मा और PSU बैंकों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों को आज करीब ढाई लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Update: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 393.96 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 9 अप्रैल को तेज गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स लगभग 400 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 22,400 के नीचे चला गया। आईटी, मेटल, फार्मा और PSU बैंकों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों को आज करीब ढाई लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ। निवेशकों को मनोबल तब और कमजोर हो गया, जब RBI ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 6.7 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया। इसके अलावा भारतीय सामानों पर अमेरिका के 26% टैरिफ के आज लागू होने से भी निवेशक सतर्क दिखे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 फीसदी तक लुढ़ककर बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 379.93 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 73,847.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 136.70 अंक या 0.61 फीसदी नीचे आकर 22,399.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹2.61 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 9 अप्रैल को घटकर 393.96 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 8 अप्रैल को 396.57 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.61 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.61 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में 3.24 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), पावर ग्रिड (Power Grid), टाइटन (Titan) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयर 0.95 फीसदी से लेकर 2.52 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का शेयर 3.40 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), टाटा स्टील (Tata Steel) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में 2.18 फीसदी से लेकर 3.35% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex197

2,352 शेयर गिरावट के साथ बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,030 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,534 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,352 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 144 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 57 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 78 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex197f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Trump Tariffs : चीन ने US टैरिफ पर जारी किया एक व्हाइट पेपर, बातचीत और आपसी तालमेल से मामला सुलझाने की कही बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।