टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 3 के मार्केट कैप से 73,630 करोड़ रुपए साफ, जानिए किसे हुआ सबसे बड़ा लॉस
पिछले हफ्ते RIL, HUL और ICICI Bank के शेयरों में भी तगड़ी गिरावट रही जिसका असर इनके मार्केट कैप पर पड़ा है। जबकि TCS, HDFC Bank, इंफोसिस, LIC, SBI, HDFC और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी आई
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 03, 2022 पर 2:33 PM
पिछले हफ्ते सेंसेक्स 179.95 यानि 0.34% तेजी और निफ्टी 52.80 अंक यानि 0.33% तेजी के साथ बंद हुआ है
पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए भारी उतार-चढ़ाव भरा था। शेयर मार्केट की टॉप 10 सबसे ज्यादा वैल्यूएबल कंपनियों में से तीन के मार्केट कैप को जबरदस्त झटका लगा है। इन तीन कंपनियों के मार्केट कैप में से 73,630.56 करोड़ रुपए पिछले हफ्ते स्वाहा हो गए। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान RIL को हुआ है।
वहीं HUL और ICICI Bank के शेयरों में भी तगड़ी गिरावट रही जिसका असर इनके मार्केट कैप पर पड़ा है। जबकि TCS, HDFC Bank, इंफोसिस, LIC, SBI, HDFC और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी आई है।
अगर हम टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल में से सातों गेनर कंपनियों के मार्केट कैप बढ़ने का हिसाब लगाए तो ये तीन कंपनियों के नुकसान से कम है। इन 7 कंपनियों के मार्केट कैप में 49,441.05 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। जबकि तीनों कंपनियों के मार्केट कैप से 73,630.56 करोड़ रुपए निकल गए।
पिछले हफ्ते सेंसेक्स 179.95 यानि 0.34% तेजी और निफ्टी 52.80 अंक यानि 0.33% तेजी के साथ बंद हुआ है।
इस दौरान RIL का मार्केट कैप 62,100.95 करोड़ रुपए घटकर 16,29,684.50 करोड़ रुपए पर आ गया।
ICICI Bank का वैल्यूएशन पिछले एक साल में 6,654.2 करोड़ रुपए घटकर 4,89,700.16 करोड़ रुपए पर आ गया। वहीं हिंदुस्तन यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का मार्केट कैप 4,875.41 करोड़ रुपए घटकर ₹5,36,364.69 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
इस दौरान जिन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा है उनमें सबसे ऊपर इंफोसिस है। इंफोसिस का मार्केट कैप 15,172.88 करोड़ रुपए बढ़कर 6,21,907.38 करोड़ रुपए पहुंच गया।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 11,200.38 करोड़ रुपए बढ़कर 4,16,690.11 करोड़ रुपए पहुंच गया।
वहीं LIC का वैल्यूएशन 9,519.12 करोड़ रुपए बढ़कर 4,28,044.22 करोड़ रुपए हो गया। जबकि TCS का मार्केट कैप 8,489 करोड़ रुपए बढ़कर 12,13,396.32 करोड़ रुपए रहा।
HDFC का मार्केट कैप 3,924.46 करोड़ रुपए बढ़कर 4,01,114.96 करोड़ रुपए पहुंच गया। जबकि भारती एयरटेल का मार्केट कैप 1,043.49 करोड़ रुपए बढ़कर 3,69,833.12 करोड़ रुपए हो गया। वहीं HDFC Bank का मार्केट कैप 91.72 करोड़ रुपए बढ़कर 7,51,892.03 करोड़ रुपए पर चला गया।
शेयर बाजार की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियों में RIL ने गिरावट के बावजूद अपनी पोजशीन बना रखी है। इशके बाद TCS, HDFC Bank, इंफोसिस, HUL, ICICI Bank, LIC, SBI, HDFC और भारती एयरटेल का नंबर है।