भारतीय शेयर बाजारों में 21 अप्रैल को तूफानी तेजी दिखी। सुबह में बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हल्की तेजी के साथ खुले। बाद में खरीदारी बढ़ने से सूचकांकों को पंख लग गए। कारोबार खत्म होने पर निफ्टी 0.87 फीसदी यानी 211 अंक के उछाल के साथ 24,576 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.96 फीसदी यानी 753 अंक की तेजी के साथ 79,273 अंक पर क्लोज हुआ। बैंक निफ्टी में 1.39 फीसदी यानी 789 अंक की तेजी आई।
