Share Price: नए रिकॉर्ड बना रहे हैं ये शेयर, RIL-ICICI-HCL Tech ने लगाया ऑल टाइम हाई

NIFTY 50 के कई स्टॉक्स शामिल हैं, जिन्होंने अपने निवेशकों को बंपर कमाई करवाई है। इसके साथ ही NIFTY 50 के स्टॉक्स हाल ही में 52 वीक हाई पर भी पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

अपडेटेड Feb 25, 2024 पर 8:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ये शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुके हैं।

Share Market: शेयर बाजार में ऐसे कई स्टॉक्स हैं, जिनमें भारी तेजी देखने को मिल रही है। इन स्टॉक्स ने पिछले कुछ वक्त में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। वहीं इनमें NIFTY 50 के भी कई स्टॉक्स शामिल हैं, जिन्होंने अपने निवेशकों को बंपर कमाई करवाई है। इसके साथ ही NIFTY 50 के स्टॉक्स हाल ही में 52 वीक हाई पर भी पहुंच गए हैं। इनमें से कुछ ने अपना ऑल टाइम हाई भी लगाया है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

RIL

रिलायंस के स्टॉक में पिछले काफी वक्त से उछाल देखने को मिला है। वहीं अब रिलायंस की मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये के भी पार हो गई है। इसके साथ ही रिलायंस ने अपना 52 वीक हाई भी लगाया है। 23 फरवरी 2024 को रिलायंस ने एनएसई पर 2986.55 रुपये के भाव पर क्लोजिंग दी। इसके साथ ही शेयर ने 2995.10 रुपये का 52 वीक हाई लगाया। यह रिलायंस का ऑल टाइम हाई भी है। वहीं रिलायंस का 52 वीक लो प्राइज 2180 रुपये है। एक साल में शेयर ने 26% का रिटर्न दिया है।


ICICI Bank

ICICI Bank के भी स्टॉक प्राइज में तेजी देखने को मिली है। शेयर ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को करीब 24% का रिटर्न दिया है। इसके साथ ही शेयर ने अपना 52 वीक हाई प्राइज और ऑल टाइम हाई भी लगाया है। शेयर का एनएसई पर ऑल टाइम हाई 1070 रुपये है। वहीं इसका 52 वीक लो प्राइज 810.30 रुपये है। शेयर ने 23 फरवरी 2024 को 1061.25 रुपये के भाव पर क्लोजिंग दी।

HCL Tech

HCL Tech के शेयर प्राइज में भी उछाल देखने को मिला है। शेयर की ओर से एक साल में ही अपने निवेशकों को 54% तक का रिटर्न मिला है। वहीं अब स्टॉक अपने 52 वीक हाई और ऑल टाइम हाई पर भी पहुंच गया है। स्टॉक का 52 वीक हाई प्राइज और ऑल टाइम हाई एनएसई पर 1697.35 रुपये है। इसके साथ ही इसका 52 वीक लो प्राइज 1016.25 रुपये है। वहीं 23 फरवरी 2024 को शेयर ने 1664.40 रुपये के भाव पर क्लोजिंग दी थी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।