फार्मास्युटिकल कंपनियों ने तीसरी तिमाही में मिले-जुले रिजल्ट जारी किये। कुछ जेनेरिक फॉर्मूलेशन बनाने वाली कंपनियों ने अमेरिकी बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया। इन्होंने स्पेशल और कॉम्प्लेक्स जेनेरिक स्पेस में एक मजबूत अपट्रेंड दिखाया। हालांकि कुछ अन्य कंपनियां एक मजबूत प्रदर्शन पोस्ट करने में विफल रहे। कुल मिलाकर शेयरखान द्वारा कवर की गई दवा कंपनियों की संयुक्त रेवन्यू ग्रोथ तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 11.8 प्रतिशत बढ़ी। ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी सालाना 31 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 23.1 प्रतिशत हो गई। लेकिन संयुक्त शुद्ध मुनाफा काफी हद तक सपाट रहा। बता दें कि एक बेसिस प्वाइंट एक प्रतिशत अंक का सौवां हिस्सा होता है।
