Get App

Sheela Foam Share Price: स्लीपवैल वाली कंपनी के शेयर पर टूटे निवेशक, बंपर खरीद से 11% उछला

Sheela Foam Share Price: मार्च 2026 तिमाही के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 598 प्रतिशत बढ़ गया। मैट्रेस सेगमेंट ने 13 प्रतिशत और फोम बिजनेस ने 34 प्रतिशत की ग्रोथ देखी। शीला फोम दिसंबर 2016 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी

Ritika Singhअपडेटेड May 15, 2026 पर 4:04 PM
Sheela Foam Share Price: स्लीपवैल वाली कंपनी के शेयर पर टूटे निवेशक, बंपर खरीद से 11% उछला
Sheela Foam किराए पर फर्नीचर उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म फर्लेंको का भी मालिकाना हक रखती है।

स्लीपवैल, कर्ल ऑन मैट्रेस ब्रांड की ओनर शीला फोम के शेयरहोल्डर्स के लिए 15 मई का दिन बेहद शानदार रहा। शेयर में दिन में पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। BSE पर शेयर 652.50 रुपये के हाई तक गया। बाद में 11 प्रतिशत बढ़त के साथ 605.60 रुपये पर सेटल हुआ।कंपनी का मार्केट कैप 6600 करोड़ रुपये है। शेयर में जबरदस्त खरीद की वजह है कंपनी के तिमाही नतीजे। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान शीला फोम का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 598 प्रतिशत बढ़कर 91.28 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 13.08 करोड़ रुपये रहा था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 23.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1050.06 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 849.61 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 989.92 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए, जो मार्च 2025 तिमाही में 908.04 करोड़ रुपये के थे। मार्च 2026 तिमाही में EBITDA बढ़कर 116.6 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 26.7 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन बढ़कर 11.1 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 3.2 प्रतिशत था।

शीला फोम के मैट्रेस सेगमेंट ने 13 प्रतिशत और फोम बिजनेस ने 34 प्रतिशत की ग्रोथ देखी। कंपनी किराए पर फर्नीचर उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म फर्लेंको का भी मालिकाना हक रखती है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान शीला फोम का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 159.61 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 89.35 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 3,820.84 करोड़ रुपये दर्ज किया गा, जो वित्त वर्ष 2025 के दौरान 3,439.20 करोड़ रुपये रहा था।

Sheela Foam ने किया  डिविडेंड का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें