हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 द्वारा हर रोज ब्रोकरेज हाउसेज की तरफ से आज बाजार में कौन से शेयर्स में एक्शन रहेगा, उस पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। इसमें निवेशकों के लिए आज ट्रेड्स में खरीदने/बेचने के लिए शेयरों की लिस्ट जारी की जाती है। निवेशकों की सहायता के लिए रोजाना ब्रोकरेज हाउसेज की टिप्स भी पेश करते हैं। इन टिप्स के आधार पर इसमें ट्रेड लेकर निवेशक चाहें तो अपनी कमाई की रणनीति बना सकते हैं।
जानते हैं आज किन स्टॉक्स पर टिप्स दे रहे हैं ब्रोकरेज हाउस
मॉर्गन स्टेनली ने शोभा पर Overweight रेटिंग की राय देते हुए स्टॉक के लिए 1024 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सस्ते वैल्युएशन के चलते इस स्टॉक में ओवरवेट रेटिंग दी है। नए प्रोजेक्ट और कर्ज चुकाने में कैश का इस्तेमाल किया है। नए लॉन्चेज, बिक्री की रफ्तार बरकरार रखना अहम है।
सीएलएसए ने SJVN के शेयरों पर 42 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उन्होंने इस स्टॉक पर 'Buy' कॉल दिया है। 2023 तक क्षमता दोगुना करने पर काम जारी है। H1 में मिले ऑर्डर से 50GW के लक्ष्य को सपोर्ट मिलेगा। FY22-25 तक रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता दोगुना होने की उम्मीद है। EPS में 45% की बढ़ोतरी संभव है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)