लार्जकैप और कुछ मिडकैप के लिहाज से देखें तो बाजार में थकान के संकेत दिख रहे हैं। लेकिन स्मॉल और माइक्रो कैप सेक्टर में जोश की कोई कमी नहीं है। कहा जाता है कि प्रॉफिट बुकिंग किसी के लिए कभी भी खराब नहीं होती है। लेकिन पिछले तीन वर्षों में, कंपाउंडिंग इफेक्ट थियरी इतनी ज्यादा प्रचलित हुई है कि लोग इसे शेयरों के गलत सेट पर भी लागू कर रहे हैं। तेजी के बाजार में ऐसा होने से आश्चर्य होता है। वहीं Emkay Global के IT एनालिस्ट दीपेशकुमार मेहता का कहना है कि आईटी सेक्टर में नियुक्ति के रुझान से पता चलता है कि कारोबारी माहौल में सार्थक रिकवरी में अभी भी देरी हो सकती है। नौकरी के जॉबस्पीक इंडेक्स के भीतर आईटी सेक्टर का इंडेक्स दिसंबर में सालाना आधार पर 21.5 प्रतिशत गिरा। अब साल के सभी महीनों में इसमें गिरावट देखी गई है।
मेहता ने आगे कहा “ मैनेजमेंट की हालिया टिप्पणी के मुताबिक धीमी डिमांड के कारण पिछली कुछ तिमाहियों में भर्ती में कमजोर रुझान देखने को मिला है। मैनेजमेंट के साथ हालिया बातचीत से पता चलता है कि डिमांड में कोई अहम बदलाव नहीं हुआ है। सेक्टर में नियुक्ति में संभावित सुधार मैक्रो रिकवरी पर निर्भर है।''
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर में छापेमारी के बाद कंपनी को अधिकारियों से 200 करोड़ रुपये की कर चोरी का नोटिस मिला है।
स्टॉक पर तेजड़ियों की राय- रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निरंतर डिमांड और मजबूत सरकारी कैपेक्स के कारण वायर और केबल सेगमेंट का कारोबार तीसरी तिमाही मजबूत रहने की उम्मीद है।
स्टॉक पर मंदड़ियों की राय - मार्च के निचले स्तर से दोगुना होने के बाद अब इसका वैल्यूशन सस्ता नहीं है। फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिक गुड्स (एफएमईजी) सेगमेंट में सुस्ती दिख रही है। मंगलवार को वॉल्यूम में भारी गिरावट नजर आई।
कंपनी को हरियाणा में एम्स (AIIMS) बनाने का ऑर्डर मिला।
स्टॉक पर तेजड़ियों की राय- लोकल और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में काम मिलने से ऑर्डर बुक मजबूत दिख रही है। कैपेक्स स्टोरी को अभी भी फंड मैनेजरों और एचएनआई के कई लोग पसंद कर रहे हैं।
स्टॉक पर मंदड़ियों की राय - लगभग सभी एनालिस्ट्स इस शेयर को लेकर उत्साहित हैं। इसलिए ऐसा लगता है कि स्टॉक की ज्यादातर खूबियों या सकारात्मक संकतों को पहले ही पचा लिया गया हो।
जेफरीज ने सोभा पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके होल्ड रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1265 रुपये तय किया है।
स्टॉक पर तेजड़ियों की राय- कंपनी के पास 150 लाख वर्ग फुट की मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन है। कंपनी अब बेंगलुरु में प्रोजेक्टस के साथ ही पुणे, एनसीआर, केरल और तमिलनाडु जैसी जगहों पर प्रोजेक्ट्स करने जा रही है।
स्टॉक पर मंदड़ियों की राय - कंपनी वित्त वर्ष 2021-23 के दौरान सेल्स ग्रोथ में अपने प्रतिस्पर्धियों से कमजोर प्रदर्शन कर रही है। सोभा की प्रॉपर्टीज अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में 10-15 प्रतिशत महंगी हैं। वहीं कंपनी के रेजिडेंशियल सेगमेंट में मार्जिन कम हो रहा है।
अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में जेएलआर द्वारा 11 तिमाहियों में सबसे अधिक होलसेल बिक्री करने के बाद स्टॉक 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
स्टॉक पर तेजड़ियों की राय- Elara को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 24 के अंत तक शुद्ध लोन घटकर 1 अरब यूरो से कम हो जायेगा। जबकि फ्री कैश फ्लो 2 अरब यूरो से अधिक हो जायेगा।
स्टॉक पर मंदड़ियों की राय - कंपनी की ऑर्डर बुक तिमाही आधार पर पर 3QFY24 में 20,000 यूनिट घटकर 148,000 यूनिट हो गई है। MOSL को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में पैसेंजर और कमर्शियल वाहन कारोबार की वृद्धि धीमी रहेगी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)