Midcap Mantra: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के नतीजों से बाजार में उत्साह देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल देखने को मिला। सेक्टर अनुसार नजर डालें तो पीएसयू बैंक्स में INDIAN BANK, CENTRAL BANK, UCO BANK और IDBI BANK के शेयरों में तेजी देखने को मिली। ऑयल एंड गैस सेक्टर से IGL, HPCL, IOC और MGL के शेयर में मजबूती नजर आई। जबकि एफएमसीजी सेक्टर से COLGATE, JYOTHY LABS, EMAMI और GODREJ CONSUMER के शेयर में रौनक देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज LKP Securities के रूपक डे बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ आज बाजार पर अपनी राय दी।
LKP Securities के रूपक डे की निफ्टी पर राय
LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि पिछले 38 दिनों में निफ्टी में 3000 प्वाइंट का करेक्शन देखने को मिला। जबकि पिछले दो दिनों में निफ्टी में 1100 प्वाइंट की रैली देखने को मिली। इस रैली की स्ट्रेंथ दिखाती है कि रैली अभी जारी रह सकती है। शॉर्ट टर्म में तेजी बरकरार रह सकती है। लिहाजा जिनका निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन है उन्हें अपनी पोजीशन होल्ड करनी चाहिए। वर्तमान लेवल पर से आगे 24500 का रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। जबकि नीचे की तरफ 23950 पर इसमें सपोर्ट दिख रहा है। कुछ दिनों तक इसमें कंसोलिडेशन दिख सकता है। उसके बाद एक अपवर्ड ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है।
LKP Securities के रूपक डे की स्टॉक्स पर राय
स्टॉक्स पर रूपक ने कहा कि उन्हें गवर्नमेंट कंपनियों के स्टॉक्स अच्छे लग रहे हैं। पीएसयू स्टॉक्स में बाय ऑन डिप की रणनीति अपनानी चाहिए। हालांकि उन्होंने आज की ट्रेडिंग के पीएसयू सेक्टर के बाहर के स्टॉक्स सुझाये।
LKP Securities के रूपक डे के पसंदीदा शेयर
Wipro : खरीदें - 583 रुपये, टारगेट - 610 रुपये, स्टॉपलॉस - 567 रुपये
CG Power : खरीदें - 754 रुपये, टारगेट - 800 रुपये, स्टॉपलॉस - 737 रुपये
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)