Mala IPO Listing: 90% के लिस्टिंग गेन के बाद लोअर सर्किट, नई खरीदारी से पहले चेक करें कारोबारी सेहत

Shree Balaji (Mala) Textiles IPO Listing: श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स हाई-क्वालिटी की कॉटन साड़ियां बनाकर इनकी थोक बिक्री करती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और अब आज इसकी धांसू लिस्टिंग हुई। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Jul 29, 2026 पर 10:09 AM
Shree Balaji (Mala) Textiles IPO Listing: श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स का ₹19 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-24 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Shree Balaji (Mala) Textiles IPO Listing: कॉटन साड़ी तैयार कर इसकी थोक बिक्री करने वाली पश्चिम बंगाल की कंपनी श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 200 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹70 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹133 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (Mala Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में हल्की फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹126.35 (Mala Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 80.50% मुनाफे में हैं।

Shree Balaji (Mala) Textiles IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स का ₹19 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-24 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 200.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 113.55 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 249.47 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 228.24 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 27 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹16.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


Shree Balaji (Mala) Textiles के बारे में

श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स हाई-क्वालिटी की कॉटन साड़ियां बनाकर इनकी थोक बिक्री करती है। यह अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री अपने ब्रांड नाम माला साड़ी के तहत करती है। यह बी2बी मॉडल पर काम करती है। मार्च 2026 तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक इसके नेटवर्क में 105 ब्रोकर्स, 13 डीलर्स, 60 होलसेलर्स और करीब 3 हजार रिटेलर्स हैं। इसका मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी गुजरात के जेतपुर में है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 54% की रफ्तार यानी सीएजीआर से बढ़कर ₹5.85 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम में उठा-पटक दिखी। वित्त वर्ष 2024 में ₹195.89 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹193.44 करोड़ से वित्त वर्ष 2026 में यह ₹212.40 करोड़ पर पहुंच गई। मार्च 2026 के आखिरी में कंपनी पर ₹69.08 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹20.30 करोड़ पड़े थे।

Metalic Technoforge IPO Listing: ₹87 पर लिस्ट ₹77 का शेयर, तगड़ा है कंपनी का बिजनेस

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।