Silver Price: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹1137 तक लुढ़के दाम; क्या और सस्ती होगी चांदी?

Silver Price Decline: चांदी के अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट्स में बुधवार को कमजोरी देखी गई। MCX पर मई डिलीवरी वाली चांदी ₹1,137 (0.48%) गिरकर ₹2,36,208 प्रति किलोग्राम पर आ गई। जुलाई कॉन्ट्रैक्ट के चांदी में और भी बड़ी गिरावट रही, जहां दाम ₹1,964 (0.81%) टूटकर ₹2,40,799 प्रति किलोग्राम रह गए

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement
MCX पर चांदी के दाम ₹1,137 टूटकर ₹2.36 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गए हैं

Silver Price Update: बुधवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण निवेशकों ने चांदी से हाथ खींचना शुरू कर दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के दाम ₹1,137 टूटकर ₹2.36 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गए हैं।

MCX पर क्या रहे चांदी के भाव?

चांदी के अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट्स में बुधवार को कमजोरी देखी गई। MCX पर मई डिलीवरी वाली चांदी ₹1,137 (0.48%) गिरकर ₹2,36,208 प्रति किलोग्राम पर आ गई। जुलाई कॉन्ट्रैक्ट के चांदी में और भी बड़ी गिरावट रही, जहां दाम ₹1,964 (0.81%) टूटकर ₹2,40,799 प्रति किलोग्राम रह गए। न्यूयॉर्क के कोमेक्स मार्केट में मई कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी करीब 1% फिसलकर 72.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।


गिरावट के पीछे क्या है असली वजह?

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक तनाव ने कीमती धातुओं की चमक फीकी कर दी है। 'होर्मुज जलडमरूमध्य' के बंद होने से दुनिया भर में तेल की सप्लाई रुक गई है, जिसे IEA ने अब तक का सबसे बड़ा सप्लाई शॉक माना है। अमेरिका-ईरान के बीच रुकी हुई बातचीत और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है। महंगाई को देखते हुए अब यह माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को ऊंचा रख सकते हैं, जिससे सोना-चांदी जैसे निवेश कमजोर पड़ जाते हैं।

क्या और सस्ती होगी चांदी?

Augmont की रिसर्च हेड रनीशा चैनैनी के मुताबिक चांदी के अगले लक्ष्य ये हो सकते हैं। चांदी इस समय वैश्विक बाजार में 73 डॉलर, घरेलू बाजार में ₹2.35 लाख के करीब है। अगर कीमतें इस स्तर से नीचे बनी रहती हैं, तो अगला लक्ष्य 70 डॉलर प्रति औंस या लगभग ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम तक जा सकता है।

ट्रंप के फैसले पर टिकी है बाजार की नजर

बाजार की नजरें अब अमेरिका और ईरान के रिश्तों पर टिकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि तेहरान ने वाशिंगटन से अपना 'नेवल ब्लॉकेड' हटाने का अनुरोध किया है। शांति वार्ता अभी भी चल रही है, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने तक बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।