BTST/STBT Calls for Friday : बाजार में टैरिफ और एक्सपायरी पर काफी उतार-चढ़ाव रहा। उतार-चढ़ाव के बीच बाजार गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स 296 प्वाइंट गिर कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 87 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी काफी प्रेशर दिखाई दिया। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का STBT कॉल - SJVN
मानस जायसवाल ने शुक्रवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए एसजेवीएन में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 94.50 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 91 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 95.50 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
प्रकाश गाबा ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए इंडिगो में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5900 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 6000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 5850 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - Jio Financial
अमित सेठ ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए जियो फाइनेंशियल में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 328 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 337 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 324 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Motilal Oswal के रुचित जैन का BTST कॉल - RBL Bank
रुचित जैन ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए आरबीएल बैंक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 266 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 275 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 261 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)