हैवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Skipper Ltd के शेयरों में आज 16 अक्टूबर को 3 फीसदी से अधिक की रैली आई है। इस समय यह स्टॉक 3.39 फीसदी बढ़कर 234.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने कहा है कि उसे 588 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर के चलते निवेशक आज स्टॉक में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके साथ ही, कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,396.32 करोड़ रुपये हो गया है।
