बाजार में सुस्ती का मूड, पीवीआर आईनॉक्स, भेल, BEL, गोकलदास एक्सपोर्ट्स में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

PVR Inox पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 1660 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 61 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 76/105 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 44 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 13, 2023 पर 11:48 AM
Gokaldas Exports पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 814 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में सुस्ती का मूड नजर आया। निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 19450 के नीचे जाता हुआ दिखा। HDFC बैंक, ICICI बैंक, रिलायंस और इंफोसिस ने दबाव बनाया। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने पीवीआर आयनॉक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने भेल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने बीईएल पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने गोकलदास एक्सपोर्ट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः PVR Inox

    सच्चितानंद उत्तेकर ने PVR Inox के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 1660 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 61 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 76/105 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 44 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः BHEL Future


    चंदन तापड़िया ने BHEL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BHEL में 136 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 140/142 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 132 रुपये पर लगाएं।

    EICHER MOTORS के नतीजे अच्छे रहे, ब्रोकरेज फर्मों से जानें होल्ड करना है या मुनाफावसूली

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः BEL

    अमित सेठ ने BEL पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि BEL में 142 रुपये के स्तर पर खरीदरी करें। इसमें 148/150 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 139 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Gokaldas Exports

    हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Gokaldas Exports का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Gokaldas Exports के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 814 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 900 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।