116 अरब डॉलर के कारोबारी साम्राज्य वाले टाटा समूह के हिस्से Nelco के शेयरों में मई से अब तक मल्टीबैगर रिटर्न देखने को मिला है। Nelco अपने क्लायंट्स को वी-सैट (very small aperture terminal) कनेक्टिविटी सॉल्यूशन सेवाएं देती है। मई से अब तक इस शेयर में 168 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
इसी अवधि में BSE SmallCap इंडेक्स ने सिर्फ 29 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर की करेंट रैली करीब 1 साल के कंसोलीडेशन के बाद शुरू हुई। कल यानी 15 सितंबर के कारोबार में ये शेयर बीएसई पर 538.75 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।
