Get App

Small-Midcap Stocks: स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों में तेज गिरावट, कई स्टॉक्स 5% तक लुढ़के, ये हैं बड़े कारण

Small-Midcap Stocks: स्मॉलकैप और मिडकैप कंपनियों के शेयरों में आज 16 दिसंबर को तेज गिरावट देखने को मिली। ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच निवेशकों ने इन शेयरों में मुनाफावसूली का रास्ता अपनाया। दोपहर करीब 11:50 बजे, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.7 फीसदी गिरकर 17,305 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही इस इंडेक्स में पिछले 3 दिनों से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 2:50 PM
Small-Midcap Stocks: स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों में तेज गिरावट, कई स्टॉक्स 5% तक लुढ़के, ये हैं बड़े कारण
Small-Midcap Stocks: मिडकैप इंडेक्स में सबसे ज्यादा दबाव PB फिनटेक के शेयरों पर देखने को मिला

Small-Midcap Stocks: स्मॉलकैप और मिडकैप कंपनियों के शेयरों में आज 16 दिसंबर को तेज गिरावट देखने को मिली। ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच निवेशकों ने इन शेयरों में मुनाफावसूली का रास्ता अपनाया। दोपहर करीब 11:50 बजे, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.7 फीसदी गिरकर 17,305 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही इस इंडेक्स में पिछले 3 दिनों से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स भी कारोबार के दौरान 0.8 फीसदी से ज्यादा टूटकर 59,716.60 पर पहुंच गया और इसमें लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।

ब्रॉडर मार्केट की यह कमजोरी मुख्य बेंचमार्क इंडेक्सों पर भी दिखी। निफ्टी करीब 140 अंक यानी 0.5 फीसदी से ज्यादा फिसलकर 25,886 के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं सेंसेक्स करीब 473 अंकों यानी लगभग 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 84,734 के स्तर तक आ गया।

क्यों गिर रहे स्मॉल-मिडकैप शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें