म्यूचुअल फंड्स की स्कीमों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। खासकर स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों (Midcap Smallcpas stocks) में ज्यादा निवेश देखने को मिला है। इसकी वजह यह है कि इस साल मार्च के आखिर से स्टॉक मार्केट में आई तेजी में स्मॉलकैप का रिटर्न लार्जकैप के मुकाबले काफी ज्यादा रहा है। ऐसे में फंड मैनेजर्स पर भी दबाव बढ़ गया है। वे जानते हैं कि स्मॉलकैप में निवेशकों का भरोसा तभी बना रहेगा, जब उन्हें अपनी स्कीम से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इसलिए स्मॉलकैप कंपनियों के सेलेक्शन में बहुत सावधानी बरत रहे हैं। वे ऐसी कंपनियों के स्टॉक्स में पैसे लगा रहे हैं, जिनके रिटर्न को लेकर वे आश्वस्त हैं। हम आपको ऐसी 5 कंपनियों के शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें कई म्यूचुअल फंड्स हाउसेज ने निवेश किए हैं।
यह कंपनी म्यूचुअल फंडों की पहली पसंद रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस कंपनी में जून में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 37.5 फीसदी थी। म्यूचुअल फंडों के पास इस कंपनी के 18.71 करोड़ शेयर थे। करीब 30 म्यूचुअल फंड हाउसेज ने इस कंपनी में निवेश किए हैं। 24 जुलाई को Gateway Distriparks के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। इसका प्राइस दोपहर में 3.7 फीसदी चढ़कर 77 रुपये था। बीते एक साल में इस शेयर ने 8.52 फीसदी रिटर्न दिया था।
यह दूसरा स्टॉक है जिसमें म्यूचुअल फंडों ने जमकर निवेश किया है। यह अधिकतर म्यूचुअल फंडों के स्मॉलकैप फंड या मल्टीकैप फंड का हिस्सा है। जून 2023 में इस बैंक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 37.1 फीसदी थी। म्यूचुअल फंडों के पास इस बैंक के 41.25 करोड़ शेयर थे। म्यूचुअल फंड्स की 76 स्कीमों ने इस स्टॉक में पैसे लगाए हैं। 24 जुलाई को इस शेयर पर दबाव देखने को मिला। दोपहर में इसका प्राइस 0.31 फीसदी गिरकर 96.10 रुपये था। एक महीना में इस शेयर ने 13.31 रिटर्न दिया है। बीते छह महीनों में इस शेयर का रिटर्न 74 फीसदी से ज्यादा रहा है।
Kalpataru Projects International
यह ऐसी तीसरी स्मॉलकैप कंपनी है, जिसके शेयरों में म्यूचुअल फंडों ने खूब निवेश किए हैं। मार्च 2023 में इस कंपनी में म्यूचुअल फंडों का कुल निवेश 36 फीसदी से ज्यादा था। इस कंपनी के करीब 5.87 करोड़ शेयर म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास है। म्यूचुअल फंड्स की 66 स्कीमों में Kalpataru Projects में निवेश किए हैं। 24 जुलाई को इस शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली। इसका प्राइस दोपहर में 1.89 फीसदी के उछाल के साथ 575 रुपये था। बीते छह महीनों में इस स्टॉक ने 9.5 फीसदी रिटर्न दिया है।
यह चौथा समॉलकैप स्टॉक है, जो कई म्यूचुअल फंड्स के पोर्टफोलियो में शामिल है। मार्च में इस कंपनी में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 34 फीसदी थी। उनके पास इस कंपनी के 1.73 करोड़ शेयर थे। MCX के शेयर में म्यूचुअल फंड्स की 83 स्कीमों ने निवेश किया है। 24 जुलाई को इस स्मॉलकैप स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली। दोपहर में इसका प्राइस 3 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 1,670 रुपये था। बीते छह महीनों में इस स्टॉक ने 6.78 फीसदी रिटर्न दिया है।
यह म्यूचुअस फंड हाउसेज का पांचवां सबसे पसंदीदा स्टॉक है। जून 2023 में इस कंपनी में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 33 फीसदी थी। म्यूचुअल फंडों के पास इस कंपनी के 9.28 करोड़ शेयर थे। इस स्टॉक में म्यूचुअल फंड्स की 66 स्कीमों ने निवेश किया है। इस शेयर में 24 जुलाई को दबाव देखने को मिला। इसका प्राइस 0.91 फीसदी की कमजोरी के साथ 240 रुपये था। बीते छह महीनों में इस शेयर में 5.79 फीसदी गिरावट आई है।