म्यूचुअल फंड्स की स्कीमों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। खासकर स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों (Midcap Smallcpas stocks) में ज्यादा निवेश देखने को मिला है। इसकी वजह यह है कि इस साल मार्च के आखिर से स्टॉक मार्केट में आई तेजी में स्मॉलकैप का रिटर्न लार्जकैप के मुकाबले काफी ज्यादा रहा है। ऐसे में फंड मैनेजर्स पर भी दबाव बढ़ गया है। वे जानते हैं कि स्मॉलकैप में निवेशकों का भरोसा तभी बना रहेगा, जब उन्हें अपनी स्कीम से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इसलिए स्मॉलकैप कंपनियों के सेलेक्शन में बहुत सावधानी बरत रहे हैं। वे ऐसी कंपनियों के स्टॉक्स में पैसे लगा रहे हैं, जिनके रिटर्न को लेकर वे आश्वस्त हैं। हम आपको ऐसी 5 कंपनियों के शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें कई म्यूचुअल फंड्स हाउसेज ने निवेश किए हैं।
