SME Listing: मेनबोर्ड सेगमेंट में आज कोई स्टॉक नहीं लिस्ट हुआ लेकिन एसएमई सेगमेंट में तो बहार ही छा गई। एक-दो नहीं, बल्कि छह स्टॉक्स की एक ही दिन एंट्री हुई। इसमें से दो विनीत मोबाइल (Vinit Mobile) और तेजा इंजीनियरिंग (Teja Engineering) की एनएसई एसएमई पर एंट्री हुई तो क्रातिकाल टेक (Kratikal Tech), संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स (Sampark India Logistics), सीमैक्स रिसोर्सेज (Seemax Resources) और अथर्व पॉलीप्लास्ट (Atharva Polyplast) के शेयरों की बीएसई एसएमई पर लिस्ट हुए। तेजा इंजीनियरिंग ने तो निवेशकों का पैसा लगभग डबल कर दिया तो दूसरी तरफ विनीत मोबाइल और सीमैक्स रिसोर्सेज ने आईपीओ निवेशकों को झटका दे दिया और आईपीओ निवेशकों की पूंजी घटा दी।
एआई से लैस साइबरसिक्योरिटी कंपनी क्रातिकाल टेक का ₹40 करोड़ का आईपीओ 200.71 गुना भरा था। इसमें QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स) का हिस्सा 145.82 गुना, NII (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) का हिस्सा 324.64 गुना और खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा 218.48 गुना भरा था। इस इश्यू के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 29.40 लाख शेयर जारी हुए हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2024-26 के बीच कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 38% से अधिक रफ्तार से उछलकर ₹6.14 करोड़ तो टोटल इनकम 66% से अधिक की रफ्तार से बढ़कर ₹36.86 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 के आखिरी में कंपनी पर ₹ 1 लाख का कर्ज था तो रिजर्व और सरप्लस में ₹15.86 करोड़ पड़े थे।
एपल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, शाओमी, रियलमी, मोटोरोला और वनप्लस जैसी कंपनियों के मोबाइल फोन बेचने वाली विनीत मोबाइल का ₹34 करोड़ का आईपीओ 1.62 गुना भरा था। इसमें QIB का हिस्सा 1 गुना, एनआईआई का 0.80 गुना और खुदरा निवेशकों का 2.18 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 21.60 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 441.67% उछलकर ₹3.90 करोड़ और टोटल इनकम 112.07% बढ़कर ₹60.63 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2026 के 9 महीने में कंपनी को ₹5.11 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹56.01 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। दिसंबर 2025 के आखिरी में कंपनी पर ₹6.07 करोड़ का कर्ज था तो रिजर्व और सरप्लस में ₹5.70 करोड़ पड़े थे।
एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स का ₹27 करोड़ का आईपीओ 4.95 गुना भरा था। इसमें QIB का हिस्सा 1.55 गुना, एनआईआई का 10.11 गुना और खुदरा निवेशकों का 4.65 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 32.30 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-25 के बीच इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 63% से अधिक की रफ्तार से बढ़कर ₹8.76 करोड़ और टोटल इनकम उठा-पटक के साथ 3% से अधिक के सीएजीआर से ₹201.62 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2026 के 9 महीने में कंपनी को ₹6.32 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹153.24 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ। दिसंबर 2025 के आखिरी में कंपनी पर ₹39.15 करोड़ का कर्ज था तो रिजर्व और सरप्लस में ₹34.91 करोड़ पड़े थे।
फोर्कलिफ्ट्स, क्रेन, स्टेकर्स, रीच ट्रक्स, पैलेट ट्रक्स, कंटेनर हैंडलिंग इक्विपमेंट और अन्य इंडस्ट्रियल मशीनरी किराए पर देने वाली और इससे जुड़ी सर्विसेज देने वाली सीमैक्स रिसोर्सेज के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला। इसके ₹20 करोड़ के आईपीओ को 3.62 गुना बोली मिली जिसमें QIB का हिस्सा 17.19 गुना, एनआईआई का 4.08 गुना और खुदरा निवेशकों का 1.52 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहक ₹10 की फेस वैल्यू वाले 14 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-25 के बीच इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 68% से अधिक की रफ्तार से बढ़कर ₹2.24 करोड़ और टोटल इनकम 12% से अधिक के सीएजीआर से ₹14.46 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2026 के 9 महीने में कंपनी को ₹2.24 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹12.43 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ। दिसंबर 2025 के आखिरी में कंपनी पर ₹13.13 करोड़ का कर्ज था तो रिजर्व और सरप्लस में ₹4.96 करोड़ पड़े थे।
फर्नीचर, होम एंप्लाएंसेज और ऑटोमोटिव जैसी अहम इंडस्ट्रीज के लिए प्रिसिशन प्लास्टिक कंपोनेंट्स बनाने वाली अथर्व पॉलीप्लास्ट का ₹27 करोड़ का आईपीओ 10.74 गुना भरा। इसमें QIB के हिस्से को 3.58 गुना, NII के हिस्से को 18.97 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 11.30 गुना बोली मिली थी। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 45 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-25 के बीच इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 77% से अधिक की रफ्तार से बढ़कर ₹4.02 करोड़ और टोटल इनकम उठा-पटक के साथ करीब 50% के सीएजीआर से ₹55.23 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2026 के 10 महीने में कंपनी को ₹4.73 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹43.90 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ। जनवरी 2026 के आखिरी में कंपनी पर ₹10.04 करोड़ का कर्ज था तो रिजर्व और सरप्लस में ₹5.38 करोड़ पड़े थे।
ऑयल एंड गैस, पावर और एनर्जी सेक्टर्स को असिस्टेंस और सपोर्ट सर्विसेज देने वाली तेजा इंजीनियरिंग के ₹37 करोड़ के आईपीओ को फीका रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह 1.37 गुना भरा लेकिन इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा तो महज 0.32 गुना सब्सक्राइब हुआ जबकि एनआईआई के हिस्से को 1.81 गुना बोली मिली थी। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 16.98 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-25 के बीच इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 172% से अधिक की रफ्तार से बढ़कर ₹5.29 करोड़ और टोटल इनकम उठा-पटक के साथ 2% से अधिक के सीएजीआर से ₹49.06 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2026 के 9 महीने में कंपनी को ₹4.00 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹54.32 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ। दिसंबर 2025 के आखिरी में कंपनी पर ₹17.36 करोड़ का कर्ज था तो रिजर्व और सरप्लस में ₹11.96 करोड़ पड़े थे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।