SME Listing: मेनबोर्ड सेगमेंट में आज कोई स्टॉक नहीं लिस्ट हुआ लेकिन एसएमई सेगमेंट में तो बहार ही छा गई। एक-दो नहीं, बल्कि छह स्टॉक्स की एक ही दिन एंट्री हुई। इसमें से दो विनीत मोबाइल (Vinit Mobile) और तेजा इंजीनियरिंग (Teja Engineering) की एनएसई एसएमई पर एंट्री हुई तो क्रातिकाल टेक (Kratikal Tech), संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स (Sampark India Logistics), सीमैक्स रिसोर्सेज (Seemax Resources) और अथर्व पॉलीप्लास्ट (Atharva Polyplast) के शेयरों की बीएसई एसएमई पर लिस्ट हुए। तेजा इंजीनियरिंग ने तो निवेशकों का पैसा लगभग डबल कर दिया तो दूसरी तरफ विनीत मोबाइल और सीमैक्स रिसोर्सेज ने आईपीओ निवेशकों को झटका दे दिया और आईपीओ निवेशकों की पूंजी घटा दी।
