कमर्शियल व्हीकल कंपनी SML महिंद्रा लिमिटेड के शेयरों में 21 अक्टूबर को 10 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई पर शेयर में 5514.75 रुपये पर लोअर सर्किट लगा। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 7900 करोड़ रुपये पर आ गया। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटने से सेंटिमेंट बिगड़ा है और शेयर में बिकवाली का दबाव है। तिमाही के दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 44.4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 11.70 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले समान तिमाही में मुनाफा 21.05 करोड़ रुपये रहा था।
ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 669.79 करोड़ रुपये हो गया। कुल खर्च सालाना आधार पर लगभग 24 प्रतिशत बढ़कर 655.54 करोड़ रुपये के रहे। कंपनी ने सोमवार को तिमाही नतीजे जारी किए थे। मंगलवार, 20 अक्टूबर को शेयर बाजारों में दशहरा की छुट्टी थी।
SML Mahindra का पुराना नाम SML Isuzu Ltd (SML) था। 2025 में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की ओर से मेजॉरिटी स्टेक खरीद लेने के बाद यह M&M की सब्सिडियरी बन गई। एक्वीजीशन के बाद SML Isuzu का नाम बदलकर SML Mahindra Limited कर दिया गया। महिंद्रा ने हिस्सेदारी जापान की सुमितोमो कॉरपोरेशन और इसुजु मोटर्स से खरीदी। SML महिंद्रा में महिंद्रा एंड महिंद्रा की हिस्सेदारी करीब 59 प्रतिशत है।
SML Mahindra का शेयर एक साल में 86 प्रतिशत चढ़ा
SML Mahindra के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 3 महीनों में लगभग 35 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल में कीमत 86 प्रतिशत, 2 साल में 205 प्रतिशत और 3 साल में 325 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 5 साल में शेयर 630 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,908.80 रुपये और एडजस्टेड लो 2,700.15 रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।