कमर्शियल व्हीकल कंपनी SML महिंद्रा लिमिटेड के शेयरों में 21 अक्टूबर को 10 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई पर शेयर में 5514.75 रुपये पर लोअर सर्किट लगा। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 7900 करोड़ रुपये पर आ गया। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटने से सेंटिमेंट बिगड़ा है और शेयर में बिकवाली का दबाव है। तिमाही के दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 44.4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 11.70 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले समान तिमाही में मुनाफा 21.05 करोड़ रुपये रहा था।
