ग्लोबल बाजारों से नरम संकेत, SGX NIFTY करीब 50 प्वाइंट ऊपर, एशियाई बाजार की मिली-जुली चाल

ग्लोबल बाजारों से नरम संकेत मिल रहा है। SGX NIFTY में मामूली बढ़त लेकिन एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भी लगातार दूसरे दिन सुस्ती छाई रही। बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ। नैस्डेक सिर्फ 4 अंक चढ़कर बंद हुआ

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 8:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टेस्ला ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए है। Q1 में टेस्ला की नेट आय 24% गिरकर 251 करोड़ डॉलर रहा है।

ग्लोबल बाजारों से नरम संकेत मिल रहा है। SGX NIFTY में मामूली बढ़त लेकिन एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भी लगातार दूसरे दिन सुस्ती छाई रही। बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ। नैस्डेक सिर्फ 4 अंक चढ़कर बंद हुआ। लाल निशान में डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स बंद हुए। बॉन्ड यील्ड में बढ़त ने भी बाजार पर दबाव बनाया है।

टेस्ला ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए है। Q1 में टेस्ला की नेट आय 24% गिरकर 251 करोड़ डॉलर रहा है। टेस्ला ने लगातार छठवीं बार गाड़ियों के दाम घटाए है। मॉडल Y, मॉडल 3 के कुछ मॉडलों के दाम घटाए है। IBM, मॉर्गन स्टेनली ने अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए है। Q1 में IBM की नेट आय 26% बढ़कर 92.7 करोड़ डॉलर पर रहा है। इस बीच यूनाइटेड एयरलाइंस ने अच्छे Q1 नतीजे पेश किए। वेस्टर्न अलायंस ने भी अच्छे Q1 नतीजे पेश किए । बाजार की नजर फेड की 2-3 मई को होने वाली बैठक पर है। UK में मार्च में महंगाई दर 10.1% पर रही।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट


कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई । 1 दिन में 2% से ज्यादा कच्चे तेल के दाम गिरे। ब्रेंट 83 डॉलर के नीचे फिसला है। महंगाई के कारण मांग गिरने और अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंकाओं ने दबाव बनाया। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.65 डॉलर यानी 2% गिरकर 83.12 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 1.7 डॉलर प्रति बैरल यानी 2.1% की गिरावट के साथ 79.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा ।

सोने के भाव में भी कमजोरी

बुधवार को ट्रेजरी यील्ड में तेजी के साथ ही सोने के भाव में भी कमजोरी देखने को मिली। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 2,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसल गया है। स्पॉट गोल्ड का भाव 0.45% गिरकर 1,995.91 डॉलर प्रति औंस पर रही। जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.55% की गिरावट के साथ 2,008.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

Stock Market Today Live: SGX NIFTY दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 48.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 28,631.53 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.08 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.12 फीसदी गिरकर 15,751.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 20,390.41 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 3,349.73 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।