ग्लोबल बाजारों से नरम संकेत मिल रहा है। SGX NIFTY में मामूली बढ़त लेकिन एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भी लगातार दूसरे दिन सुस्ती छाई रही। बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ। नैस्डेक सिर्फ 4 अंक चढ़कर बंद हुआ। लाल निशान में डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स बंद हुए। बॉन्ड यील्ड में बढ़त ने भी बाजार पर दबाव बनाया है।
