SoftBank Results: जापान की सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प (SoftBank Group Corp) को 30 जून को खत्म तिमाही में 23.34 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। दरअसल पिछले कुछ महीनों से हाई-ग्रोथ टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट है जिसकी वजह से SoftBank को घाटा उठाना पड़ा है। दरअसल जापान की यह इनवेस्टमेंट कंपनी हाई ग्रोथ टेक कंपनियों में निवेश करती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से टेक कंपनियों की वैल्यू लगातार घट रही है। इसके साथ ही दुनिया भर के देशों में इंटरेस्ट रेट बढ़ने से भी कंपनी को नुकसान हुआ है।
SoftBank अपने Vision Fund investment unit के जरिए कंपनियों में निवेश करता है। जून तिमाही में कंपनी को 21 अरब डॉलर का लॉस हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक, Vision Fund investment unit को 10 अरब डॉलर लॉस की आशंका थी। लेकिन कंपनी का लॉस अनुमान से कहीं ज्यादा रहा।
मासायोशी सन की कंपनी SoftBank ने पिछले साल इसी तिमाही में 761.5 अरब येन का प्रॉफिट दिया था। जबकि Vision Fund investment unit का प्रॉफिट 236 अरब येन था।
SoftBank के पोर्टफोलियो की तीन बड़ी कंपनियों नॉर्वे की रोबोटिक्स फर्म AutoStore Holdings, साउथ कोरिया की ई-कॉमर्स कंपनी Coupang Inc और हॉन्गकॉन्ग की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी SenseTime Group Inc की वैल्यू घटने से कंपनी का लॉस जून तिमाही में बढ़ा है।
SenseTime Group Inc जून के आखिरी कारोबारी दिन 47% तक टूट गए। वहीं Coupang Inc के शेयर जून तिमाही में 30% तक गिरे हैं। वहीं AutoStore Holdings के शेयर अप्रैल से जून के बीच 55% तक गिर गए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।