Get App

जापान के SoftBank को जून तिमाही में 23 अरब डॉलर का लॉस, टेक वैल्यूएशन घटने से हुआ घाटा

SoftBank के पोर्टफोलियो की तीन बड़ी कंपनियों के शेयर जून तिमाही में 33 से 55% तक गिर गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2022 पर 3:49 PM
जापान के SoftBank को जून तिमाही में 23 अरब डॉलर का लॉस, टेक वैल्यूएशन घटने से हुआ घाटा
मासायोशी सन की कंपनी SoftBank ने पिछले साल इसी तिमाही में 761.5 अरब येन का प्रॉफिट दिया था

 

SoftBank Results: जापान की सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प (SoftBank Group Corp) को 30 जून को खत्म तिमाही में 23.34 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। दरअसल पिछले कुछ महीनों से हाई-ग्रोथ टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट है जिसकी वजह से SoftBank को घाटा उठाना पड़ा है। दरअसल जापान की यह इनवेस्टमेंट कंपनी हाई ग्रोथ टेक कंपनियों में निवेश करती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से टेक कंपनियों की वैल्यू लगातार घट रही है। इसके साथ ही दुनिया भर के देशों में इंटरेस्ट रेट बढ़ने से भी कंपनी को नुकसान हुआ है।

SoftBank अपने Vision Fund investment unit के जरिए कंपनियों में निवेश करता है। जून तिमाही में कंपनी को 21 अरब डॉलर का लॉस हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक, Vision Fund investment unit को 10 अरब डॉलर लॉस की आशंका थी। लेकिन कंपनी का लॉस अनुमान से कहीं ज्यादा रहा।

मासायोशी सन की कंपनी SoftBank ने पिछले साल इसी तिमाही में 761.5 अरब येन का प्रॉफिट दिया था। जबकि Vision Fund investment unit का प्रॉफिट 236 अरब येन था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें