जापान का इनवेस्टमेंट ग्रुप सॉफ्टबैंक, जोमैटो (Zomato) की अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। ब्लिनकिट डील के बाद लॉक-इन पीरियड 25 अगस्त को खत्म हो रहा है और इसके मद्देनजर सॉफ्टबैंक (Softbank) ऐसा कर सकता है। स्टॉक एक्सचेंजों में 25 अगस्त को ब्लॉक डील में जोमैटो के तकरीबन 51 लाख शेयरों का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में 2 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली।
