Delhivery में जापनी सॉफ्टबैंक ने करीब 740 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

Delhivery में जापानी समूह Softbank ने 17 नवंबर को खुले बाजार लेनदेन के जरिये 738.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। सॉफ्टबैंक ने अपनी यूनिट एसवीएफ डोरबेल (SVF Doorbell (Cayman) के जरिये डेल्हीवरी में 1.83 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे हैं। शेयरों की ये संख्या डेल्हीवरी के पेड-अप इक्विटी के 2.49 प्रतिशत के बराबर है

अपडेटेड Nov 18, 2023 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
Delhivery में Softbank द्वारा 738.64 करोड़ रुपये के शेयर औसतन 403.51 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गये। अब इनकी हिस्सेदारी घटकर लगभग 12 प्रतिशत रह गई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Delhivery Share Price : जापानी समूह सॉफ्टबैंक (Softbank) ने 17 नवंबर को खुले बाजार लेनदेन के जरिये लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी (Delhivery) में 738.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद बल्क डील्स के आंकड़ों के अनुसार, सॉफ्टबैंक ने अपनी यूनिट एसवीएफ डोरबेल (SVF Doorbell (Cayman) के जरिये डेल्हीवरी में 1.83 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे हैं। शेयरों की ये संख्या डेल्हीवरी के पेड-अप इक्विटी के 2.49 प्रतिशत के बराबर है। उपरोक्त डील के साथ, कंपनी में एसवीएफ (SVF) की कुल हिस्सेदारी अब घटकर लगभग 12 प्रतिशत रह गई है। गौरतलब है कि ये शेयर औसतन 403.51 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गये। इनकी कीमत 738.64 करोड़ रुपये रही।

    एनएसई (NSE) पर डेल्हीवरी (Delhivery) का स्टॉक 3 अगस्त के बाद पहली बार 400 रुपये के नीचे बंद हुआ। कल ये शेयर 3.46 प्रतिशत गिरकर 399.55 रुपये पर आ गया।

    बता दें कि 16 नवंबर को मनीकंट्रोल (Moneycontrol) ने सबसे पहले इस ब्लॉक डील के बारे में खबर छापी थी।


    Tata Tech, IREDA सहित 6 कंपनियां बाजार से जुटायेंगी 7,400 करोड़ रुपये, अगले हफ्ते खुलेगा इनका IPO

    सितंबर 2023 तक SVF Doorbell (Cayman) के पास डेल्हीवरी में 14.46 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी थी।

    इस साल की शुरुआत में मार्च में सॉफ्टबैंक ने थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता कंपनी में बल्क डील के तहत लगभग 2.8 करोड़ इक्विटी शेयर 340 रुपये प्रति शेयर के भाव से बेचे थे। इसकी कीमत 954 करोड़ रुपये रही थी। दिसंबर 2022 में जापानी फंड के पास कंपनी में 18.42 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी थी।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।