SoftBank के वेंचर कैपिटल फंड ने 1,127.5 करोड़ में बेची Zomato की अपनी हिस्सेदारी

सॉफ्टबैंक का वेंचर कैपिटल फंड SVF ग्रोथ (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से बाहर निकल गया है। स्टॉक एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक, वेंचर कैपिटल फंड ने 120.5 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 9.36 करोड़ शेयरे बेचे हैं, जिसकी कुल वैल्यू 1,127.51 करोड़ रुपये है। इससे पहले सॉफ्टबैंक ने इस साल अक्टूबर में 1,040 करोड़ रुपये में 1.1 पर्सेंट हिस्सेदारी की बिक्री की थी, जबकि अगस्त में ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिये उसने 947 करोड़ रुपये में 1.16 पर्सेंट हिस्सा बेचा था

अपडेटेड Dec 08, 2023 पर 9:56 PM
शेयरों की बिक्री के बावजूद Zomato का वित्तीय मोर्चे पर प्रदर्शन बेहतर रहा है।

सॉफ्टबैंक (SoftBank) का वेंचर कैपिटल फंड SVF ग्रोथ (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) से बाहर निकल गया है। स्टॉक एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक, वेंचर कैपिटल फंड ने 120.5 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 9.36 करोड़ शेयरे बेचे हैं, जिसकी कुल वैल्यू 1,127.51 करोड़ रुपये है।

सॉफ्टबैंक द्वारा जोमैटो से बाहर निकलने के बाद सिटीग्रुप (Citigroup), फिडेलिटी इनवेस्टमेंट (Fidelity Investment), गोलडमैन सैक्स (Goldman Sachs), इनवेस्टको एमएफ (Invesco MF), ICICI प्रू लाइफ(ICICI Pru Life), मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley), बीएनपी पारिबा (BNP Paribas) ने जोमैटो के शेयर खरीदे हैं।

इससे पहले सॉफ्टबैंक ने इस साल अक्टूबर में 1,040 करोड़ रुपये में 1.1 पर्सेंट हिस्सेदारी की बिक्री की थी, जबकि अगस्त में ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिये उसने 947 करोड़ रुपये में 1.16 पर्सेंट हिस्सा बेचा था। खबरों के मुताबिक, जोमैटो द्वारा ब्लनिकिट (Blinkit) के अधिग्रहण के बाद सॉफ्टबैंक ने अगस्त 2022 में जोमैटो के शेयरों की खरीद की थी। इन शेयरों का लॉक इन पीरियड 12 महीने का था और इस साल अगस्त में यह पीरियड खत्म हो गया। इसके बाद सॉफ्टबैंक ने जोमैटो के शेयरों की बिक्री शुरू की थी।


शेयरों की बिक्री के बावजूद जोमैटो का वित्तीय मोर्चे पर प्रदर्शन बेहतर रहा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 36 करोड़ रुपये था, जबक पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 251 करोड़ रुपये था। संबंधित अवधि में कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 72 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 2,848 करोड़ रुपये रहा था, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,661 करोड़ रुपये था। इस दौरान तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 18 पर्सेंट की ग्रोथ रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में जैमोटो लिमिटेड (Zomato Ltd) का शेयर 1.56 पर्सेंट की गिरावट के साथ 119.90 रुपये पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।