Get App

Zomato की अपनी 1.17% हिस्सेदारी बेचेगा SoftBank, 940 करोड़ रुपये में हुई डील

सॉफ्टबैंक विजन फंड, फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की अपनी 1.17 पर्सेंट हिस्सेदारी बेच सकता है। सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि सॉफ्टबैंक 94 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जामैटो के 10 करोड़ शेयर बेचेगा। इस डील में कोटक सिक्योरिटीज ब्रोकर की भूमिका निभाएगी। एक और फॉरेन इनवेस्टर, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट ने कंपनी की अपनी पूरी हिस्सेदारी (1.44 पर्सेंट) 1,123.85 करोड़ रुपये में बेची है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2023 पर 8:39 PM
Zomato की अपनी 1.17% हिस्सेदारी बेचेगा SoftBank, 940 करोड़ रुपये में हुई डील
BSE में जोमैटो का शेयर 2.51 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 94.65 रुपये पर बंद हुआ।

सॉफ्टबैंक विजन फंड (SVF Global), फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) की अपनी 1.17 पर्सेंट हिस्सेदारी बेच सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह सौदा ब्लॉक डील के जरिये 940 करोड़ रुपये में हो सकता है। सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि सॉफ्टबैंक विजन फंड (SoftBank Vision Fund) 94 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जामैटो के 10 करोड़ शेयर बेचेगा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE) में 29 अगस्त को जोमैटो का शेयर 2.51 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 94.65 रुपये पर बंद हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील में कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) ब्रोकर की भूमिका निभाएगी। एक दिन पहले शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर में 5 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। दरअसल, ब्लॉक डील के जरिये कंपनी के 18.4 करोड़ शेयरों यानी 2.14 पर्सेंट हिस्सेदारी की बिक्री हुई थी।

हालांकि, शेयरों के खरीद और बिक्री करने वाली इकाइयों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सॉफ्टबैंक ने ही शेयरों की बिक्री की थी। ब्लिनकिट डील के तहत 25 अगस्त को लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद यह बिक्री हुई। जोमैटो में सॉफ्टबैंक की 3.35 पर्सेंट हिस्सेदारी है। ब्लिनकिट डील के दौरान सॉफ्टबैंक ने यह हिस्सेदारी हासिल की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें