Stocks to Trade: गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Solar Industries के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 11500 के स्ट्राइक वाली कॉल 389 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 700/800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 220 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 11:27 AM
Story continues below Advertisement
Mazgon Dock Shipyard पर Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2653 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: कल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के Reciprocal टैरिफ पर किये गये ऐलान का असर बाजार पर देखने को मिला। आज बाजार नर्वस नजर आया। मार्केट की रिकवरी की कोशिश नाकाम हुई। सेंसेक्स करीब 1 परसेंट टूट गया। निफ्टी भी 23400 के नीचे फिसल गया। मिडकैप ने भी अपनी बढ़त गंवा दी। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने सोलर इंडस्ट्रीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए पावर ग्रिड पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने मझगांव डॉक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Solar Industries

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Solar Industries के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 11500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 389 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 700/800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 220 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Bank Of India Future


Axis Securities के राजेश पालवीय ने Bank Of India में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bank Of India में 109 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 115/117 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 107 रुपये पर लगाएं।

Stocks On Broker's Radar: भारती एयरटेल, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आईटीसी, एचएएल के स्टॉक्स आज ब्रोकरेज के रडार पर

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Power Grid

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Power Grid पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Power Grid में 296 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 310 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 290 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Mazgon Dock Shipyard

Anand Rathi Shares & Stock Brokers ने मिडकैप सेगमेंट से Mazgon Dock Shipyard का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Mazgon Dock Shipyard के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2653 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 3200 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।