Get App

Stocks to Trade: गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Solar Industries के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 11500 के स्ट्राइक वाली कॉल 389 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 700/800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 220 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 11:27 AM
Stocks to Trade: गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
Mazgon Dock Shipyard पर Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2653 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: कल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के Reciprocal टैरिफ पर किये गये ऐलान का असर बाजार पर देखने को मिला। आज बाजार नर्वस नजर आया। मार्केट की रिकवरी की कोशिश नाकाम हुई। सेंसेक्स करीब 1 परसेंट टूट गया। निफ्टी भी 23400 के नीचे फिसल गया। मिडकैप ने भी अपनी बढ़त गंवा दी। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने सोलर इंडस्ट्रीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए पावर ग्रिड पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने मझगांव डॉक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Solar Industries

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Solar Industries के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 11500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 389 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 700/800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 220 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Bank Of India Future

Axis Securities के राजेश पालवीय ने Bank Of India में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bank Of India में 109 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 115/117 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 107 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें