Get App

Solar Stocks Crash: वारी और प्रीमियर एनर्जी के शेयर 14% तक धड़ाम, US के एक फैसले से सोलर स्टॉक्स में हाहाकार

Solar Stocks Crash: भारतीय सोलर कंपनियों के शेयरों में आज 25 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। वारी एनर्जीज और प्रीमियर एनर्जीज समेत इस सेक्टर के कई शेयर 14 फीसदी तक टूट गए। यह गिरावट अमेरिकी सरकार के एक फैसले के बाद आई। अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सोलर सेल और सोलर पैनल पर भारी काउंटरवेलिंग ड्यूटी लगाने का फैसला किया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 11:03 AM
Solar Stocks Crash: वारी और प्रीमियर एनर्जी के शेयर 14% तक धड़ाम, US के एक फैसले से सोलर स्टॉक्स में हाहाकार
Solar Stocks Crash: वारी एनर्जीज (Waaree Energies) के शेयर शुरुआती कारोबार में लोअर सर्किट के करीब पहुंच गए थे

Solar Stocks Crash: भारतीय सोलर कंपनियों के शेयरों में आज 25 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। वारी एनर्जीज और प्रीमियर एनर्जीज समेत इस सेक्टर के कई शेयर 14 फीसदी तक टूट गए। यह गिरावट अमेरिकी सरकार के एक फैसले के बाद आई। अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सोलर सेल और सोलर पैनल पर भारी काउंटरवेलिंग ड्यूटी लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों के शेयर दबाव में आ गए।

वारी एनर्जीज (Waaree Energies) का शेयर सुबह करीब 9:30 बजे तक 14.6% गिरकर ₹2,580.5 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह लोअर सर्किट के करीब पहुंच गया था। प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) के शेयर भी 12% से ज्यादा गिरकर 681 रुपये के स्तर पर आ गए।

दूसरे सोलर शेयर भी दबाव में

यह गिरावट सिर्फ दो कंपनियों तक सीमित नहीं रही। विक्रम सोलर (Vikram Solar) में लगभग 7% की कमजोरी आई। वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज (Waaree Renewable Technologies) 6% से ज्यादा फिसल गया। सोलेक्स एनर्जी में करीब 5% और सात्विक ग्रीन एनर्जी में लगभग 3% की गिरावट देखने को मिली। बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें