Sonata Software में शानदार तेजी, मुनाफा बढ़ने और डिविडेंड के ऐलान के बाद शेयर 10% उछला

Sonata Software Share Price: कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 4.15 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है

अपडेटेड May 08, 2026 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
मार्च 2026 तिमाही में सोनाटा सॉफ्टवेयर का शुद्ध मुनाफा 131 करोड़ रुपये रहा।

शेयर बाजार की गिरावट के बीच IT कंपनी सोनाटा सॉफ्टवेयर के शेयरों में 8 मई को जबरदस्त उछाल है। कारोबार के दौरान शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 13.5 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 307.85 रुपये के हाई तक गया। बाद में 9.7 प्रतिशत बढ़त के साथ 297.30 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में सोनाटा सॉफ्टवेयर का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 130.50 करोड़ रुपये रहा। यह सालाना आधार पर 21.36 प्रतिशत ज्यादा है। एक साल पहले मुनाफा 107.53 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 3 प्रतिशत घटकर 2536.19 करोड़ रुपये रह गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 2536.19 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए सोनाटा सॉफ्टवेयर का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 464.39 करोड़ रुपये और ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 10701.24 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी 


कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय नतीजों को मंजूरी देने के साथ ही वित्त वर्ष 2026 के लिए 4.15 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद 30 दिनों के अंदर डिविडेंड का पेमेंट किया जाएगा। शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं हुई है। रिकॉर्ड डेट तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

Sonata Software का शेयर एक महीने में 20 प्रतिशत चढ़ा

शेयर में खरीद बढ़ने से सोनाटा सॉफ्टवेयर का मार्केट कैप बढ़कर 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर एक महीने में 20 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 28.17 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

OnEMI Technology Solutions Listing: 'किश्त' वाली कंपनी की अच्छी शुरुआत, 11% से ज्यादा बढ़त में लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।